भुसावर। गांव नगला नाथू के हनुमान मंदिर पर जनसहयोग से कराए जा रहे रामायण पाठ के समापन पर गांव में हवन यज्ञ करते हुए विशाल भंडारा हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने जमकर पंगत प्रसादी का आनंद लिया। गांव नगला नाथू के हनुमान मंदिर पर जनसहयोग से हुए रामायण पाठ के समापन पर ग्रामीणों द्वारा हवन यज्ञ कार्यक्रम किया गया। जिसमें समाज में एकता एवं क्षेत्र में शांति के लिए ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति प्रदान की। वहीं रामायण समापन पर हुए विशाल भंडारे में ग्रामीणों ने पंगत प्रसादी का आनन्द उठाया।