ट्रक में ले जाई जा रही एलएनटी मशीन पलटी
भुसावर। स्टेट मेगा हाईवे 45 खेडली मोड पथैना सड़क मार्ग स्थित बाण गंगा नदी पुल के पास बाइक को बचाने के चक्कर ट्रक पर ले जाई जा रही एलएनटी मशीन नीचे गिर गई। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। खेड़ली मोड चौकी प्रभारी नरेन्द्र ने बताया कि खेड़ली मोड से खेड़ली की ओर एक ट्रक चालक एलएनटी मशीन को रख कर ले जा रहा था। जहां बाणगंगा नदी पुल के पास एक बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क की एक साइड कच्चे में उतर गया। जिससे ट्रक एक साइड हो गया।