पानी भरने को लेकर झगड़ा, 3 महिलाओं समेत सात घायल
भुसावर| गांव नयागांव खालसा में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें तीन महिलाओं सहित 7 जने घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन जनों को गम्भीर अवस्था में भरतपुर रैफर कर दिया। गांव नयागांव खालसा में पानी को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए और विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष में लाठी भाटा जंग प्रारंभ हो गई। जिसमें नयागांव निवासी किंता, घसीडा, सरोज, प्रेमसिंह, रामचरण, हरिसिंह एवं रेशमा जातियान जाटव घायल हो गये। गम्भीर घायल में किंता, घसीडा एवं सरोज को भरतपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने 9 जनों को गिरफ्तार किया है।