पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनिदेव जयंती पर महा आरती, महिलाओं ने किया कुरीितयां दूर करने का आह्वान

शनिदेव जयंती पर महा आरती, महिलाओं ने किया कुरीितयां दूर करने का आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के हिण्डौन सड़क मार्ग पर स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान मंदिर पर शनि जयंती पर महिला सत्संग एवं 251 दीपकों से दीपदान किया गया। प्राचीन कोठी वाले हनुमान मंदिर के महंत राघवेंद्र शर्मा जती ने बताया कि महिला मंडली द्वारा हाल ही में मंदिर परिसर पर भगवान शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई और शनि जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई। जिसमें महिला सत्संग कार्यक्रम की शुरूआत शनिदेव के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। वहीं सत्संग कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा भजनों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर व्यंग्य कसते हुए उन्हें दूर करने की अपील की। वहीं महिलाओं ने नृत्य करते हुए हाजरी लगाई। देर शाम मंदिर पर 251 दीपकों से भगवान की महाआरती करते हुए दीपदान कार्यक्रम हुआ। जिसमें भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

भुसावर. सत्संग के दौरान उपस्थित महिलाएं।

स्थापना दिवस पर महादेव मंदिर में हुई पूजा

बयाना। कस्बे के भीतरबाड़ी स्थित नरबदेश्वर महादेव मंदिर के 51वें स्थापना दिवस पर बुधवार से भक्त मंडल की ओर से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सुबह आचार्य रम्बोलाल शर्मा के सानिध्य में कलश पूजन व जलाभिषेक के बाद गणेशादि पूजना के उपरांत श्री रामचरित मानस के पाठ शुरू हुए। रात को विभिन्न मंडलियों की ओर से भजन कीर्तन के साथ सत्संग हुआ। सत्संग में वक्ताओं ने भगवत भक्ति की महिमा को सर्वोपरि बताया। भक्त मंडल के सुधीर भटनागर ने बताया कि गुरुवार शाम हवन के साथ प्रसाद वितरण होगा। इस अवसर पर रुपेंद्र भटनागर, राजेन्द्र, सुशील, जगदीश, कृपाल, भोले सिंह, रश्मि, बीना, नीता, डॉली आदि मौजूद रहे।

न्यौठा में बाबू बाबा का मेला आज

नदबई।
तहसील के गांव न्यौठा में बाबू महाराज का मेला गुरुवार को लगेगा। यह मेला प्रत्येक माह की द्वितीय पक्ष की दौज को लगाया जाता है। मेले में बाबू बाबा की जात देने के लिए श्रद्धालु आते है। मेले में मेला कमेटी एवं गांव के लोगों की ओर से अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। मन्दिर के सेवक राधेलाल गुर्जर एवं लखनलाल पाठक ने बताया कि 17 मई को बाबू बाबा महाराज का मेला लगेगा।

खबरें और भी हैं...