िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
भरतपुर | फुलवारा के एक बालक ने रविवार दोपहर को एक बाइक पर लिफ्ट ली, परंतु बाइक चालक ने तेज गति से दौड़ाई तो वह इकरन व परशुराम नगला के बीच संतुलन बिगडऩे से गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। चिकसाना थाना एसएचओ श्रवण पाठक ने बताया कि इकरन व परशुराम नगला के बीच एक बालक घायल पड़ा है। उसे अस्पताल लाए, जहां उसे पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। मृतक फुलवारा निवासी 14 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामहंस जाट था।
भुसावर में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
भुसावर | रुपवास के गांव खानसूरजा पुर में रविवार देर रात दुर्घटना में एक जने की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के पास सड़क के किनारे अपने घर जा रहे मुकेश पुत्र गोविंद राम 43 वर्षीय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।
ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो परिजनों को बताया। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचते उससे पहले ही वाहन मौके से काफी दूर जा चुका है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली।