पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भुसावर में जाम से परेशान हैं कस्बावासी

भुसावर में जाम से परेशान हैं कस्बावासी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर | कस्बा में होकर गुजर रहे स्टेट मेगा हाइवे 45 पर आए दिन जाम लगने से आमजन को हो रही परेशानियों से आखिर कब निजात मिलेगी ये सवाल प्रत्येक कस्बावासी के दिमाग में खटक रहा है। वहीं बार-बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी इस ओर कोई कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है जिससे कस्बावासियों में रोष व्याप्त है।

कस्बे में होकर निकल रहे स्टेट मेगा हाइवे संख्या 45 भुसावर-छोंकरवाड़ा मार्ग पर पुलिस थाना से राजा मंडी गणेश मंदिर तक आए दिन जाम की हालत बने हुए हैं। इस सड़क मार्ग का निर्माण भारी अनियमितताओं एवं नियमानुसार नहीं होने के कारण अतिक्रमण बना हुआ है जिसका खामियाजा जाम लगने के बाद आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...