अवैध शराब बेचते हुए एक गिरफ्तार
भुसावर। भुसावर थाना पुलिस ने मुखबीर सूचना पर बीती देर शाम गांव दीवली निवासी एक जने को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 59 पव्वे जब्त किए और आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की। भुसावर थानाधिकारी बनैसिंह कसाणा ने बताया कि मुखबीर सूचना पर गांव दीवली निवासी 50 वर्षीय तेजसिंह पुत्र महावीर जाट को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 59 पव्वे देशी शराब जब्त करते हुए आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया।