पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क किनारे खड़े पेड़ों के ठूंठों से हो सकता है हादसा

सड़क किनारे खड़े पेड़ों के ठूंठों से हो सकता है हादसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकासिम | क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्ग अलवर से रेवाड़ी वाया बीबीरानी का नवीनीकरण एवं चौड़ाईकरण का कार्य पूरा हुए करीब पांच साल हो गए है परंतु आज तक चौड़ाईकरण के दौरान काटे गए पेड़ों के ठूंठ सड़क किनारों यथावत मौजूद हैं जिन्हें नहीं हटाया गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पेड़ों के ठूंठों के आसपास उगी झाड़ियों व घासफूस उगे होने से वाहन चालकों को यह ठूंठ दिखाई नहीं देते इससे हादसा हो सकता है। रात्रि में तो यहां से निकलने में काफी परेशानी होती है। साथ ही क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह गड्‌ढे एवं फैली रोड़ियों से भी आए दिन दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। यहीं हालात कोटकासिम कस्बे में भी बने हुए है। हाल ही में बनी सीसी सड़क पर जगह-जगह रोड़ियां फैली हुई हैं जिसमें आए दिन वाहन चालक फिसलकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग को मामले से अवगत कराया था जिस पर सहायक अभियंता गोपेश यादव ने शीघ्र ही सड़क के किनारों से कटे हुए पेड़ों के ठूंठों को हटवाने की बात कही थीं परंतु आज कई महीने बीत जाने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष है।

कोटकासिम. सड़क किनारे खड़े ठूंठ।

खबरें और भी हैं...