पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीबीरानी माता का मेला भरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकासिम | गुरुवार को क्षेत्र के बीबीरानी कस्बा स्थित माता बीबीरानी मंदिर के प्रांगण में माता का मेला भरा। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर में माथा टेककर मन्नते मांगी तथा मंदिर के तालाब में डुबकी लगाकर स्नान किया। गर्मी को देखते हुए बीबीरानी कस्बे में ग्रामीणों ने जगह-जगह मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मीठे जल की प्याऊ लगाकर जल सेवा की। मेले में ग्रामीण महिलाओं ने बच्चों के जड़ूले उतरवाकर मंदिर में ढोक लगाई और नव विवाहित जोड़ों ने भी माता के मंदिर में आकर जात लगाई तथा मन्नते मांगी। आस्था का प्रतीक माता के मंदिर में हरियाणा, दिल्ली तथा यूपी सहित श्रद्धालुओं ने मेले में भाग लेकर माता के मंदिर में धोक लगाई। मान्यता है की बीबीरानी माता के मंदिर में धोक लगाने के साथ ही मंदिर के पास बने तालाब में स्नान करने से पुराने से पुराने कुष्ट रोग जैसे दाद, खाज, खुजली जैसे रोगों से निजात मिल जाती है। इसके चलते बीबीरानी माता का मंदिर क्षेत्र में ही नहीं बल्कि देशभर में आस्था का केंद्र बना हुआ है। हर साल दो बार माता के मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते है। मंदिर के पास लगी दुकानों पर ग्रामीण महिलाएं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की।

खबरें और भी हैं...