सतीश बने यदुवंशी महासंघ के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
कोटकासिम | यदुवंशी महासंघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विपिन यादव ने मंगलवार को कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सतीश यादव पालपुर की ढाणी बीबीरानी निवासी को यदुवंशी महासंघ के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया और शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी के विस्तार करते के निर्देश दिए। इस अवसर पर यदुवंशी समाज ने नवनिर्वाचित युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सतीश यादव