पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री ने वागड़ में लग रहे शिविरों की प्रगति रिपोर्ट मांगी

मुख्यमंत्री ने वागड़ में लग रहे शिविरों की प्रगति रिपोर्ट मांगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| राजस्व अभियान के तहत न्याय आपके द्वार शिविरों की सफलता को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिली सराहना से स्थानीय प्रशासन अब जी जान से काम में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री ने डूंगरपुर में चल रहे शिविरों के बारे में जानकारी ली थी, साथ ही बिछीवाड़ा में उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन देने की एक फोटो को रीट्विट कर प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है। दरअसल सूचना और जनसंपर्क निदेशालय के ट्विटर हैंडल पर बिछीवाड़ा में आयोजित शिविर के दौरान विधायक देवेंद्र कटारा की अगुवाई में 358 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए थे। इस फोटो को प्रशासन और विभाग की ओर से पोर्टल पर डाला था। इसमें मुख्यमंत्री ने रीट्विट कर प्रशासन के कार्यों की सराहना की। पीआरओ छाया चौबीसा ने इसकी जानकारी कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को दी, जिस पर सभी ने मौजूदा प्रयासों को ओर भी बेहतर बनाकर अच्छे रिजल्ट लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...