पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 महीने बीतने के बाद वैंजा स्कूल के कमरे बनाने का काम शुरू नहीं

2 महीने बीतने के बाद वैंजा स्कूल के कमरे बनाने का काम शुरू नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिछीवाड़ा| ग्राम पंचायत वैंजा के रामावि में कक्षा कक्षों के निर्माण करने को लेकर शिलान्यास किए दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन ठेकेदार अब काम शुरू नहीं कर रहा, जबकि एक महीने बाद ही फिर से स्कूलों में नया सत्र शुरू हो जाएगा और फिर से कमरों की कमी की समस्या सामने आएगी। भाजपा मंडल प्रभारी भंवरलाल कटारा, नरेश कलाल ने बताया कि मार्च महीने में स्कूल के कमरों को लेकर शिलान्यास करवाया गया था।

शिलान्यास के लिए राज्यसभा सांसद हर्षवर्धनसिंह, राज्यमंत्री सुशील कटारा ने किया था। 16 लाख की लागत से बनने वाले कक्षा कक्षों का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। स्कूल में कक्षा-कक्षों की कमी को देखते हुए कमरों की स्वीकृति जारी की गई थी, अभी तो स्कूल में अवकाश है। इस वजह से परेशानी नहीं है, लेकिन आने वाला सत्र एक माह में शुरू होने वाला है। छात्रों के आने पर स्कूली छात्रों को बैठने की समस्या का सामना करना पड़ेगा। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने बताया कि माध्यमिक कार्यालय में भी सूचना दी है। उन्होंने कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

कमरे नहीं बने तो होगी परेशानी

वैंजा में स्वीकृत हुए कमरों का बारिश से पहले निर्माण नहीं करवाया गया तो स्कूली छात्रों को बैठाने की समस्या का सामना करना पड़ेगा।

ठेकेदार की ओर से कई स्कूलों का कार्य एक साथ लेने के कारण शुरू कर रहा है, वैजा में 16 लाख में स्कूली कमरों का निर्माण करना है

बिछीवाड़ा। रामावि वैंजा में शिलान्यास जगह जिसका कार्य अधूरा है।

बिछीवाड़ा| ग्राम पंचायत वैंजा के रामावि में कक्षा कक्षों के निर्माण करने को लेकर शिलान्यास किए दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन ठेकेदार अब काम शुरू नहीं कर रहा, जबकि एक महीने बाद ही फिर से स्कूलों में नया सत्र शुरू हो जाएगा और फिर से कमरों की कमी की समस्या सामने आएगी। भाजपा मंडल प्रभारी भंवरलाल कटारा, नरेश कलाल ने बताया कि मार्च महीने में स्कूल के कमरों को लेकर शिलान्यास करवाया गया था।

शिलान्यास के लिए राज्यसभा सांसद हर्षवर्धनसिंह, राज्यमंत्री सुशील कटारा ने किया था। 16 लाख की लागत से बनने वाले कक्षा कक्षों का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। स्कूल में कक्षा-कक्षों की कमी को देखते हुए कमरों की स्वीकृति जारी की गई थी, अभी तो स्कूल में अवकाश है। इस वजह से परेशानी नहीं है, लेकिन आने वाला सत्र एक माह में शुरू होने वाला है। छात्रों के आने पर स्कूली छात्रों को बैठने की समस्या का सामना करना पड़ेगा। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने बताया कि माध्यमिक कार्यालय में भी सूचना दी है। उन्होंने कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

कमरे नहीं बने तो होगी परेशानी

वैंजा में स्वीकृत हुए कमरों का बारिश से पहले निर्माण नहीं करवाया गया तो स्कूली छात्रों को बैठाने की समस्या का सामना करना पड़ेगा।

ठेकेदार की ओर से दो माह बीत चुके हैं। कार्य शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में विभाग के नियमानुसार समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। -हरिकेश मीणा, एईएन रामसा, डूंगरपुर

खबरें और भी हैं...