पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक गोपीचंद मीणा ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनके मोबाइल

विधायक गोपीचंद मीणा ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनके मोबाइल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक गोपीचंद मीणा ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकियां दी। स्वयं को जय जोहार संगठन का सदस्य बताकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अपना नाम मुकेश भगोरा मीणा निवासी बोखला पाल बिछीवाड़ा बता रहा है। इस पर थाना बिछीवाड़ा से एएसआई प्रतापसिंह को भेजकर जानकारी कराई गई तो यह व्यक्ति बोखला पाल में नहीं रहकर मालमाथा का मुकेश देवीलाल भगोरा होना बताया गया। इस पर जांच शुरू की गई। इस दौरान 18 मई को विधायक ने इसी व्यक्ति के विरुद्ध जान से मार देने की धमकी देने, क्षेत्र में अराजकता की स्थिति पैदा कर वर्ग संघर्ष कराने की धमकियां देने, डरा-धमकाकर रुपए की मांग करने, क्षेत्र में गलत मिशन चलाकर क्षेत्र की जनता को बरगला कर वर्ग संघर्ष कराने का मामला दर्ज कराया। विधायक ने बयानों में बताया कि इसके अलावा दिनेश पुत्र नाथूलाल मीणा निवासी खानन तालाबफला निठाउवा जय जोहार मिशन नामक अवैध संगठन संचालित कर रहा है। मुकेश भगोरा को भी दिनेश ने ही उकसाकर अपने निजी स्वार्थ के लिए बरगला रहा है जो क्षेत्र में वर्ग संघर्ष कराना चाहता है। वह 30-40 लोगों को लेकर क्षेत्र में घूम रहा है और खुद के साथ ही परिवार के साथ कोई अनहोनी घटना होने पर इन दोनों को ही जिम्मेदार होना बताया गया।

खबरें और भी हैं...