पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डूंगरपुर : मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज की पांच इकाइयों के चुनाव

डूंगरपुर : मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज की पांच इकाइयों के चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान दस इकाई के तहत पांच इकाई के चुनाव रविवार को हुए। संस्थान सचिव वकील नगीन पटेल ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी जीवनलाल गंधवा, सह चुनाव अधिकारी अमृतलाल बिछीवाड़ा, कांतिलाल जोदावत, पंकज भाई के मार्गदर्शन में चुनाव हुए। इसमें गैंजी इकाई से चिमनलाल कलाल, खेरवाड़ा इकाई से प्रकाशचंद, डूंगरपुर से शंकरलाल बिलडी, माथुगामड़ा इकाई से कन्हैयालाल और कनबई इकाई से धूलेश्वर निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए राजेंद्र कलाल, गजेंद्र कलाल, विशाल आनंद, जसवंत कलाल, प्रकाश पटेल, सतीश कलाल, गिरिश, निलेश कलाल का सहयोग रहा। आगामी शेष 5 इकाइयों के चुनाव 27 मई को प्रस्तावित है।

खबरें और भी हैं...