पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नालियों की सफाई नहीं होने से सड़कों पर फैला कीचड़

नालियों की सफाई नहीं होने से सड़कों पर फैला कीचड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिछीवाड़ा। नालियों की सफाई नहीं होने से पानी सड़कों पर कचरे से अटी नालियां।

भास्कर संवाददाता|बिछीवाड़ा

बिछीवाड़ा गांव की लबाना बस्ती में नालियों की सफाई नहीं हो रही है। ऐसे में गंदा पानी सड़क पर कीचड़ बनकर फैला हुआ है जो आमजन के लिए परेशानी का कारण है। ग्रामीणों की शिकायत पर सरपंच ने हाथों-हाथ सफाई कराई।

लबाना नवयुवक मंडल और वार्ड 10 के वाशिंदों ने सरपंच सोमालाल कोटेड को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिए सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पंचायत की ओर से सफाईकर्मी है जो लंबे समय से नहीं आ रहा है। इससे क्षेत्र में मच्छरों के फैलने से बीमार होने की आंशका बनी हुई है। उन्होंनें सफाई कर्मचारी को नियमित आने को लेकर पाबंद करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस संबंध में जानकारी दी थी। कर्मचारी को रोज भेजने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में उपेंद्र प्रजापत, हर्षद लबाना, रविंद्र लबाना, पवन लबाना, अजित, जयेश, रोकित, नरेश, दिनेश लबाना शामिल थे।

खबरें और भी हैं...