हनुमान मंदिर पर 48वां पाटोत्सव मनाया
बिछीवाड़ा. हनुमान मंदिर पर पाटोत्सव पर पूजा करते यजमान और विप्रवर।
भास्कर संवाददाता| बिछीवाड़ा
पुलिस चौकी रतनपुर के हनुमान मंदिर पर 48वां पाटोत्सव मनाया गया। इसमें पूजा अर्चना और हवन पूजन किया गया।
आचार्य नीतेश जोशी ने बताया कि पाटोत्सव में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और श्रीफल होम किया गया। चौकी प्रभारी अरविंदसिंह चौहान ने पूजा अर्चना करवाई। थानाधिकारी सुनील शर्मा ने भी सुंदरकांड पाठ मे भाग लिया। इस अवसर पर नंदकिशोर पंड्या, लोकेश पंड्या ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करवाई। इसमें कांस्टेबल लक्ष्मणसिंह, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र ने पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर आबकारी, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।