पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1193 में से 205 दिव्यांग ही शिविर में आए

1193 में से 205 दिव्यांग ही शिविर में आए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिछीवाड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनबा में मंगलवार को दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। सीएमएचओ डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शिविर में दिव्यांगों की जांच कर उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। बीसीएमएचओ डॉ. रामधन सोमनी ने बताया कि शिविर के लिए शेष बचे हुए 1193 दिव्यांगों को फोन, आशा सहयोगिनी, एएनएम के माध्यम से सूचना दी गई है, लेकिन शिविर में कुल 205 दिव्यांग ही आए और उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में डॉ. चंद्रप्रकाश रावल, डॉ. लोकेंद्र डाबी, डॉ. प्रमोद खराड़ी, डॉ. अमृत गोसाई, डॉ. करिश्मा पंचाल ने मरीजों की जांच की और प्रमाण पत्र बनाए गए।

खबरें और भी हैं...