महिला कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर मौन रैली निकाली
दुष्कर्म घटनाओं के विरोध में कलेक्ट्री के सामने कैंडल मार्च प्रदर्शन करते हुए।
डूंगरपुर| दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस की ओर से मंगलवार को शहर में काली पट्टी बांधकर मौन कैंडल मार्च निकाला और कलेक्ट्री के सामने प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुमाला पंचाल ने बताया कि उन्नाव, कठुआ और सुरत में दुष्कर्म की घटनाओं से महिलाएं आहत है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की ओर से गांधी आश्रम कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली गई। महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर मौन रैली कलेक्ट्री पहुंची। बिछीवाड़ा प्रधान राधा देवी घाटिया, दोवड़ा प्रधान आशा अहारी, सरपंच उर्मिला अहारी, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी बामणिया, सरपंच बसंती डामोर, नगर अध्यक्ष प्रभाबेन गुजराती, वसुदेवी आमझरा, चंपा देवी परमार, ललिता देवी, शारदा, राधा साद मौजूद थी।