बिछीवाड़ा। शादी के 7 दिन ही हुए थे, हाथों में लगी मेहंदी का रंग अभी उतरा भी नहीं था कि एक युवक ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। हिंगोडी आसियावांव गांव में गुरुवार देर शाम के समय यह घटना हुई। दादा अमरदीप ने बताया कि उसके पोते प्रवीण (21) पुत्र अर्जुन भगोरा की शादी 11 मई को ही हुई थी। शादी के बाद प|ी के साथ खुश था, लेकिन अचानक शादी के 7 दिन बाद ही उसने गुरुवार देर शाम को दीमक मारने की दवा खा ली। उसे बिछीवाड़ा अस्पताल लेकर गए।