पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भेहणा में न्याय आपके द्वार शिविर में 4 साल पुराने विवाद का करवाया सुलह

भेहणा में न्याय आपके द्वार शिविर में 4 साल पुराने विवाद का करवाया सुलह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बिछीवाड़ा

न्याय आपके द्वार शिविर में विधायक देवेंद्र कटारा ने भेहणा में पालनहार और विधवा योजना के तहत लाभार्थियों की सूची मांगी तो विभागीय अफसर कोई जानकारी नहीं दे पाए और न ही उनका कोई आंकड़ा बता पाए। इस पर विधायक ने अफसरों को जल्द ही ऐसे सभी लोगों की सूची बनाने और सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने के निर्देश दिए।

उन्होनें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और छात्रावास अधीक्षक को सूची बनाकर आनलाइन करने के निर्देश दिए। बीडीओ रामनिवास बाबेल को बुलाकर उनसे जानकारी मांगी। ई मित्र के कर्मचारी को बुलाकर पंचायत समिति से तत्काल सूची मांग कर जानकारी दी। एसडीएम रामकिशन मीणा ने गांव में चल रहे विवाद को आपसी समझाइश कर सुलह करवाया। तहसीलदार रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि धनजी पुत्र वक्ता का शंकर पिता थावरा, खातरा पुत्र खेमा का नानजी पुत्र हलिया, भगवती प|ी बहादूरसिंह का मोहन पुत्र कडुआ के बीच में दो विवादों का निपटारा मौके पर शिविर में करवाया गया। पूर्व सरपंच गोविंद डामोर ने विधायक से कहा कि बीज तो मुप्त में मिलते थे। इस पर विधायक ने कहा कि आधी दर पर किसानों का उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसमें 19 किसानों को मक्का के बीज सहायक कृषि अधिकारी गणपतलाल पटेल ने प्रदान किए। अशापुरा गैस की ओर से उज्ज्वला योजना में तीन महिलाओं को गैस चूल्हे और सिलेंडर प्रदान किए। शिविर की अध्यक्षता सरपंच सलमा डामोर ने की। इस अवसर पर एसडीएम रामकिशन मीणा, तहसीलदार रमेश शर्मा, बीडीओ रामनिवास बाबेल रमेश जैन मौजूद थे।

भेहणा में न्याय आपके द्वार शिविर में किसानों को बीज देते विधायक देवेंद्र कटारा।

खबरें और भी हैं...