बिछीवाड़ा| ग्राम पंचायत गुमानपुरा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद हर्षवर्धनसिंह को ज्ञापन सौंपकर डीडीजेयू के तहत विद्युतीकरण की मांग रखी। सरपंच बदा कटारा ने बताया कि गांव के 300 परिवारों को बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ है। इस कारण उन्हें परेशानी होती है। इसके लिए डिस्कॉम के अधिकारियों और ठेकेदार को सूचना दी है। इसके बावजूद विद्युतीकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने विद्युतीकरण के लिए दिल्ली के प्रस्ताव की स्वीकृति दिलाने की मांग रखी। इस अवसर पर नारायण मनात, गटूलाल अहारी, मोहनलाल, अजीत, शंकरलाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।