पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिछीवाड़ा : शिक्षक प्रशिक्षण शिविर गैर आवासीय करने की मांग

बिछीवाड़ा : शिक्षक प्रशिक्षण शिविर गैर आवासीय करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिछीवाड़ा| राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा बिछीवाड़ा ने शिक्षक प्रशिक्षण शिविर गैर आवासीय करने को लेकर मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला उपाध्यक्ष रामलाल भगोरा ने ज्ञापन में बताया कि ग्रीष्मकालिन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर को गैर आवासीय किया जाए। शिविरों को अंतरजिला के बजाय जिले में ही आयोजित कराने ओर मौसम अनुरुप शिविरों मे पर्याप्त सुविधाएं महैया करवाने की मांग की गई। ज्ञापन देते समय मक्सीराम फलेजा, अध्यक्ष देवीलाल गौड, लीलाराम भगोरा, कृष्णलाल मोडिया, कमलाशंकर गमेती, लक्षमण डामोर और नारायण डामोर साथ में थे।

खबरें और भी हैं...