पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुजरात में चेन स्नेचिंग के आरोपियों का अापराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

गुजरात में चेन स्नेचिंग के आरोपियों का अापराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| दो दिन पहले बिछीवाड़ा रोड पर उदयपुरा के पास स्कूटी सवार महिला के गले से चेन स्नेचिंग के मामले में रिमांड पर चल रहे दोनों ही आरोपियों के गुजरात में अपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

सीआई रामसुमेर मीणा ने बताया कि आरोपी गुजरात के हिम्मतनगर थाना सांबरकांठा के विजयनगर पंचाल फला निवासी मुस्तफा (21) पुत्र अब्दुल कादर मंसूरी और विजयनगर मस्जिद के पास निवासी मकरानी मोइन खान (21) पुत्र हबीब खान मकरानी से पूछताछ की जा रही है। गुजरात में उनके अापराधिक रिकॉर्ड की तलाश के लिए एक टीम को भेजा गया है, जिसमें से एक युवक के कुछ मामलों में शामिल होने की जानकारी आई है लेकिन और भी कई मामलों की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि हेमलता के साथ बुधवार को चेन स्नेचिंग का प्रयास हुआ था, लेकिन उसने अपनी चालाकी से बदमाशों के साथ संघर्ष किया। इसके बाद चेन स्नेचर पकड़े गए थे।

खबरें और भी हैं...