पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक माह पहले नकदी और मोबाइल लूटपाट का खुलासा, दो आरोपी पकड़े

एक माह पहले नकदी और मोबाइल लूटपाट का खुलासा, दो आरोपी पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। एक महीने पहले लूटपाट के मामले का कोतवाली पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट की वारदात के बाद जांच के थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। एएसआई योगेंद्रसिंह, हेड कांस्टेबल पुष्पराजसिंह, कांस्टेबल नवीन, सोहनलाल, मुकेश कुमार के साथ ही साइबर सेल के राजेंद्र कुमार ने तलाश शुरू की। 21 मई को आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पूर्व में चालानशुदा अपराधियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो लविश (19) पुत्र हरीश कटारा मीणा और नवीन उर्फ नवा (22) पुत्र कालूराम कटारा मीणा निवासी खैरी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने 15 अप्रैल को देवाराम और गोविंद के साथ लूटपाट की वारदात कबूल ली।

नवीन के खिलाफ 6 केस दर्ज

आरोपी नवीन उर्फ नवा के खिलाफ कोतवाली और बिछीवाड़ा थाने में पहले से 6 केस दर्ज है। इसमें चोरी के 4, मारपीट का 1 और लूटपाट का 1 प्रकरण दर्ज है। इसी तरह लविश के खिलाफ कोतवाली थाने में मारपीट का 1 और बिछीवाड़ा में लूट का 1 केस दर्ज है।

खबरें और भी हैं...