शिशोद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 7 जनों को दिए गैस कनेक्शन
डूंगरपुर. निशुल्क गैस कनेक्शन देते हुए विधायक।
डूंगरपुर| जिले में चल रहे राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को आयोजित कुल छह शिविरों में 950 प्रकरणों के निस्तारण से आमजन को राहत मिली, वहीं पंचायत समिति बिछीवाड़ा की ग्राम पंचायत शिशोद में सात लाभार्थियों को मौके पर ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभान्वित किया गया। उपखंड अधिकारी बिछीवाड़ा ने बताया कि ग्राम पंचायत शिशोद में आयोजित शिविर के दौरान मीरकी प|ी सोमा, सविता प|ी शंकर, चंपा प|ी वजा, नानी प|ी सोमा, चंपा प|ी हकरा, शारदा प|ी लक्ष्मण, कांता प|ी गुरमेल को शिविर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत चूल्हा, सिलेंडर, रेगुलेटर व दस्तावेज देकर लाभान्वित किया गया।