- Hindi News
- National
- बिछीवाड़ा: बैठक में लिया निर्णय, मेरा बूथ मेरा गौरव से हर गांव को जोड़ेंगे
बिछीवाड़ा: बैठक में लिया निर्णय, मेरा बूथ मेरा गौरव से हर गांव को जोड़ेंगे
बिछीवाड़ा। मेरा बूथ मेरा गौरव से हर गांव को जोडा़ जाएगा। कनबा में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण शाह ने कहा गांव-गांव कार्यकर्ताओं को जोड़कर मजबूती दिलाएंगे। विधानसभा चुनाव में हाईकमान की ओर से दी गई टिकट पर कार्य करेंगे। लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए कार्यकर्ता के साथ रहूंगा। शाह ने कहा कि मुझ पर पूर्व में लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। पूर्व उपप्रधान महेंद्र यादव ने कहा कि शाह के मार्गदर्शन पर हम सभी मिलकर कार्य करेंगे।
बैठक में ठाकुर लालसिंह चौहान, कांतिलाल जैन, मनोज लबाना, सूर्यवीरसिंह सुखलाल प्रजापत, रामजी पटेल, पंचायत समिति सदस्य दशरथ ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में करण सिंह राव, देवचंद यादव, कांतिलाल प्रजापत, कारीलाल मनात, रमेश ननोमा, बालू नाई, विनय पंचाल मौजूद थे।