पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों के स्कूल को बना दिया पशुघर

बच्चों के स्कूल को बना दिया पशुघर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बिछीवाड़ा

ग्राम पंचायत वीरपुर के नारेली गांव के बामणी माता प्राथमिक स्कूल में ग्रामीणों ने पशु बांधना शुरू कर दिया है।

प्राथमिक स्कूल बामणी माता में चार कक्षा-कक्ष और एक रसोईघर बना हुआ है। शिक्षक मगनलाल की मौत होने के बाद स्कूल के निकट निवासरत लोगों ने स्कूल में ही पशुघर बना दिया है। मगन की प|ी का कहना है कि मेरे पति की मौत हो गई तो उसकी जगह पर मेरे बेटे को लगाना चाहिए। स्कूल की जमीन तो मंैने अपने खाते से दी थी। हमें लाभ मिलना चाहिए। कुक कम हेल्पर का कार्य में करती थी। मेरे पति के मरते ही स्कूल बंद हो गए। स्कूल में पढ़ने वाले नन्हे छात्र-छात्रा नारेली मे चल रही दो किमी दूर स्कूल में पढऩे चले गए। इस प्रकार स्कूल भवन खाली पड़ा रहने से उसमें पशुघर बना दिया है। विद्यालय एकीकरण को लेकर स्कूल बंद कर दी गई है।

बिछीवाड़ा. नारेली गांव के राप्रावि बामणी माता में बांधें गए पशु।

राप्रावि बामणी माता स्कूल एकीकरण में बंद हो गया है। उस स्कूल भवन का जिम्मा ग्राम पंचायत और संबंधित उच्च स्कूल के पास रहता है। उसका पता लगाकर जांच करवाई जाएगी। अमृतलाल कलाल, बीईईओ, प्राशि, बिछीवाड़ा।

खबरें और भी हैं...