पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार साल पहले से बंद डूंगरपुर थाणा से मेवाड़ा सड़क का कार्य अब हुआ शुरू

चार साल पहले से बंद डूंगरपुर थाणा से मेवाड़ा सड़क का कार्य अब हुआ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बिछीवाड़ा

कांग्रेस की सरकार ने अपने कार्यकाल में डूंगरपुर से मेवाड़ा सड़क के लिए 45 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। सड़क निर्माण को लेकर चार साल से कार्य अटका रहा। उक्त सड़क का कार्य वन विभाग के क्षेत्र मे होना था। जिससे वन विभाग ने कार्य को रुकवा दिया था।

ग्रामीणों की मांग और बिछीवाड़ा की साधारण सभा में रामपुर मेवाड़ा सरपंच नीरुदेवी वरहात और मेवाड़ा सरपंच मंगलचंद अहारी ने सड़क निर्माण को लेकर मुद्दा उठाया । इस पर पीडब्ल्यूडी के एईएन ने स्वीकृति नहीं मिलने की बात कही थी। उक्त जानकारी जिला प्रमुख माधवलाल वरहात को ग्रामीणों ने दी।

इस पर वरहात एनओसी लेने देहरादून गए और एनओसी लाए। उन्होंनें बताया कि वनविभाग की ओर से मांगी गई राशि एक करोड़ 20 लाख रुपए भी जमा करवा दिए। दैनिक भास्कर भी पिछले चार सालों से यह मुद्‌दा उठा रहा है। इस पर वन विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया ओर सड़क बनाने को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। सड़क के दोनों किनारों पर पेडो की कटाई कर सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। कटे पेड़ों को रखने के लिए डूंगरपुर में दो नदी पर डिपो बनाया गया है। यह सड़क गुजरात राज्य जुड़ने वाली सड़क है।

5 पंचायतों की आवाजाही मे होगी आसानी से : थाणा से मेवाड़ा सड़क का कार्य पूरा होते ही पांच ग्राम पंचायतों के करीब 50 हजार लोगों की आवाजाही आसानी से हो सकेगी। झालुकुआं, रामपुर मेवाड़ा, शरम, वीरपुर और मेवाड़ा के लोगों को सुविधा मिल जाएगी।

बिछीवाड़ा। झालुकुआं से मेवाड़ा के बीच वेड़ मे सड़क पर काटे गए पेड़।

सड़क पर जल्द डामरीकरण होगा

थाणा से वीरपुर तक की सड़क का कार्य शुरू करवा दिया है। अतिशीघ्र डामरीकरण भी हो जाएगा। एनओसी को लेकर कार्य अटका था। चार वर्ष से परेशानी झेल रहे लोगों और वाहनधारियों की आवाजाही सरल हो जाएगी। -माधवलाल वरहात, जिला प्रमुख, डूंगरपुर।

खबरें और भी हैं...