पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ससुराल जाकर मंगेतर को इतना पीटा कि जान चली गई दूसरे युवक से मोबाइल पर बातचीत करने का था शक

ससुराल जाकर मंगेतर को इतना पीटा कि जान चली गई दूसरे युवक से मोबाइल पर बातचीत करने का था शक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बिछीवाड़ा/डूंगरपुर

एक युवक रात के अंधेरे में अपनी मंगेतर से मिलने उसके घर पहुंच गया। यहां युवक ने अपनी ओर से गिफ्ट किए फोन से मंगेतर द्वारा दूसरे युवक से बात करने के संदेह में जमकर पिटाई कर दी। लात-घुसों से इतना मारा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यहां तक कि बीच बचाव में आई मंगेतर की मां को भी पीट दिया। वारदात के बाद भी आरोपी मंगेतर वहीं घर पर रुका रहा। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और सुबह में पुलिस पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

वारदात शुक्रवार रात 10.30 बजे की है। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के पंथाल रेड़ा फला निवासी शंकर ताबियाड़ की 17 साल की बड़ी बेटी निशा की सगाई करीब एक साल पहले ही गुजरात के शामलाजी में अणसोल निवासी हरीश पुत्र शंकर डोडिय़ार मीणा के साथ हुई। सगाई के बाद से ही हरीश उसे कभी कभार मिलने कई बार उसके घर पर आ जाता था। निशा से बात करने के लिए हरीश ने उसे एक मोबाइल भी गिफ्ट किया, लेकिन हरीश को संदेह हो गया कि निशा उसे छोड़कर किसी दूसरे लड़के से भी बातचीत करती है।

इसी संदेह के कारण हरीश शुक्रवार देर रात को निशा के घर पहुंच गया। निशा ने दरवाजा खोला तो उससे संदेह के चलते ही मारपीट शुरू कर दी। लात-घुसों से पिटाई करने पर चिल्लाने लगी तो अंदर सो रही मां शांति उठकर आई और बेटी का बीच बचाव करने लगी, लेकिन हरीश ने शांति को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बीच करीब आधे घंटे तक निशा को इतना पिटा की उसकी मौत ही हो गई। दूसरी ओर से हल्ला होने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। निशा ने इस बार 10वीं स्टेट ओपन से परीक्षा दी है।

तीन बेटियों में सबसे बड़ी थी निशा, एक भाई : शंकर ताबियाड़ के तीन बेटियां है, जिसमें निशा सबसे बड़ी थी। निशा से बड़ा उसका भाई अजीत (22) है। इसके बाद उससे छोटी पूजा (14), भावना (10) साल है।

गुजरात में मजदूरी कर रहे पिता को सदमा

मृतका निशा के पिता शंकर ताबियाड़ गुजरात में मजदूरी करते है। दिनभर काम के बाद अपने कमरे पर गए थे, जहां खाना खाकर सोने की तैयारी ही कर रहे थे कि उनके पास बेटी की मौत की खबर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी हरीश डोडिय़ार मीणा को हिरासत में ले लिया है।

युवक अपनी मंगेतर से मिलने आया था, लेकिन गिफ्ट दिए फोन से किसी दूसरे युवक से बात करने के संदेह में मारपीट की। जिससे युवती की मौत हो गई। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। - सुनील शर्मा, थानाधिकारी बिछीवाड़ा।

डूंगरपुर। मुर्दाघर के बाहर जमा लोगों की भीड़।

खबरें और भी हैं...