बिछीवाड़ा। मां आशापुरा माताजी मंदिर चुंडावाड़ा का पाटोत्सव शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर मनाया। आचार्य लोकेश जोशी के सानिध्य में यजमान ने आहुति दी। सुबह देवताओं के पूजन के बाद लघुरुद्ध किया गया। इसके बाद भगवान का अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया। कार्यक्रम में भगवतसिंह चौहान, कानसिंह, उदयसिंह, जालमसिंह, नेपालसिंह, महिपालसिंह, नागेंद्रसिंह, प्रवीणसिंह सहित क्षत्रिय समाज चुंडावाड़ा के ग्रामीण मौजूद थे।