बिछीवाड़ा में भी सरकारी कॉलेज ऑनलाइन ही मिलेगा प्रवेश
डूंगरपुर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार बिछीवाड़ा में सरकारी कॉलेज शुरू होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। नोडल अधिकारी एसबीपी कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएल जोशी ने बताया कि बजट घोषणा के अनुसार बिछीवाड़ा में इसी सत्र से कॉलेज संचालित होगा। पहले सत्र में कला संकाय शुरू होगा। इसमें हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और संस्कृत विषय खोले जाने संबंधित आदेश जारी हुए है।
नए कॉलेज भवन का निर्माण होने तक कॉलेज को बाइट के लिए बनाए गए भवन में संचालित किए जाने की स्वीकृति कलेक्टर से मिल गई है। प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन से ही होगी। क्षेत्र के छात्रों को जोड़ने के लिए आसपास के सभी सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्राचार्यों को अनुरोध पत्र भेजे गए है। इस संबंधित और भी जानकारी के लिए एसबीपी कॉलेज के सहआचार्य डॉ. जीएस. मीणा से ली जा सकेगी।