पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 दिन से बीएसएनएल मोबाइल टावर बंद

10 दिन से बीएसएनएल मोबाइल टावर बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बिछीवाड़ा

भारत संचार निगम का टावर दस दिन से बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपभोक्ता राजेंद्रकुमार ने बताया कि दस दिन से टावर बंद होने से 5 हजार उपभोक्ताओं का मोबाइल बंद है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोदर, चुंडावाड़ा और तलैया के 70 प्रतिशत लोग खाड़ी के देशों मे रोजगार कर रहे हैं। उसे लेकर ग्रामीणों को दस किलोमीटर दूर बिछीवाड़ा जाकर दूसरों के मोबाइल से बात करनी पड़ रही है।

टावर बंद होने को लेकर बीएसएनएल कार्यालय मेंं सूचना दी है लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी कोई भी कार्रवाई नहींं हुई है और नही टावर शुरू हो पाया है। उपभोक्ताओं मे विनोद कलाल, महेश ननोमा, चिराग कलाल ने टावर शुरू करवाने की मांग की है।

मोदर टावर बंद है उसकी जानकारी है। वह उदयपुर के निगरानी में है। उन्हें जानकारी दे दी गई है। एक दिन में शुरू करवा दिया जाएगा। - एसएल रेगर, बीएसएनएल

खबरें और भी हैं...