कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि मौजूदा स्थिति में आम जनता कांग्रेस की ओर से देख रही है, क्योंकि सरकार से त्रस्त हो चुकी जनता इस बार पूरा मानस बना चुकी है। ऐसे में हर कार्यकर्ता को चाहिए कि वह पूरी ताकत के साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष से मिलकर रणनीति बनाए और आम जनता को बताए कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में किस तरह से जनता को परेशान किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया ने सभी को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि समय बदल चुका है। लोग केंद्र और राज्य सरकार से परेशान हो चुके हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र बामणिया, प्रेमकुमार पाटीदार, प्रधान लक्ष्मण कोटेड, अंशुमाला पंचाल सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बिछीवाड़ा प्रधान को छोड़कर सभी मौजूद थे।