- Hindi News
- National
- आंसियावाव के बच्चों को 12 वीं तक की पढ़ाई के लिए नहीं जाना होगा बिछीवाड़ा
आंसियावाव के बच्चों को 12 वीं तक की पढ़ाई के लिए नहीं जाना होगा बिछीवाड़ा
बिछीवाड़ा। उदघाटन करते विधायक देवेन्द्र कटारा।
बिछीवाड़ा| ग्राम पंचायत आसियावाव की माध्यमिक शिक्षा तक की स्कूल को सीनियर तक क्रमोन्नत करने पर उद्घाटन कार्यक्रम सोमवार को आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि देवेंद्र कटारा थे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि आसियावाव बिछीवाड़ा पंचायत समिति से 12 किमी दूर है। छात्र और छात्राओं को ट्रकों, जीपों मे बैठकर जाना पड़ता था। हाइवे होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती थी। ऐसे में स्कूल क्रमोन्नत करने से इस क्षेत्र के बच्चों को अब परेशानी नहीं होगी। इसके बाद विधायक कटारा ने गांव में एनिकट का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल लबाना, सरपंच ललिता पंडवाला, मुकेश पंडवाला, बंशीलाल आमलिया, संस्थाप्रधान लक्ष्मणलाल डामोर, उपसरपंच मनजी, अमरदीप भगोरा ने विचार व्यक्त किए। संचालन नारायणलाल मनात ने किया।