बरसाती पानी बहने वाले पुल पर बना दी दुकानें
बिछीवाड़ा- डूंगरपुर मार्ग पर छापी गांव में पुल को पाट कर बनाई दुकानें।
ग्राम सभा ने पीडब्ल्यूडी को भेजी थी शिकायत
फिलहाल डूंगरपुर से बिछीवाड़ा मुख्य सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार की ओर से पुल को हटा दिया गया है। जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया था। फरवरी 2018 में पुल को पाटने को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मगन गमेती ने पीडब्ल्यूडी के एईएन से भी बात कर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में भी पुलिए पर अतिक्रमण कर नाले पाटने का मुद्दा उठाया था। जिसकी जानकारी पीडब्ल्यूडी एईएन को दी गई थी। इसके बावजूद पुल को हटाने की कार्रवाई चल रही है।