बिछीवाड़ा। बिछीवाड़ा परिक्षेत्र में शादी के सीजन होने के कारण
बिछीवाड़ा। बिछीवाड़ा परिक्षेत्र में शादी के सीजन होने के कारण अमावस्या और पूर्णिमा पर बंद रहने वाले प्रतिष्ठान को अमावस्या 16 अप्रैल पर खुले रहेंगे। चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष शांतिलाल कलाल ने बताया कि सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया की पूर्व में एक दिन अकारण व्यवसाय बंद रहा था। इसे लेकर बैठक आयोजित कर प्रतिष्ठान खुले रखने का निर्णय किया है। बैठक में दिनेश कलाल, यशवंतसिह, उम्मेदसिंह चौहान, पोपटलाल, लालनाथ रावल, बाबूलाल कोठारी, हरीश कलाल, देवेंद्रसिंह राव, मोहित कलाल मौजूद थे।