जांच में गड़बड़ी मिलनेे पर बिहटा के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद
बिहटा में मरीजों की जान से हो रहा है खिलवाड़। वगैर डॉक्टर के चल रहे थे अल्ट्रासाउंड केंद्र। धावा दल के छापेमारी में हुआ खुलासा। अगले आदेश तक बंद किये सभी केंद्र। डीएम कुमार रवि के निर्देश पर शनिवार को बिहटा बीडीओ नीरज कुमार राय तथा यंहा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार के साथ धावा दल ने छापेमारी किया था। डा कृष्ण कुमार ने बताया कि यहां चल रहे पांच केंद्रों पर जब छापेमारी की गई तो उसमें से मात्र एक केंद्र के पास सभी कागजात उपलब्ध पाया गया। जबकि सभी अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक निबंधित पाए गए। परन्तु किसी द्वारा बीडीईएफजी फार्म जमा नहीं किया गया है। चिकित्सक की जगह सभी पर नॉन टेक्नीशियन जांच करते पाए गये है। इसकी रिपोर्ट जिला को भेजा गया है। अगले आदेश तक सभी केद्र को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो मानक होना चाहिये, उसमे बहुत नहीं है। साथ ही चिकित्सक विहीन केंद्रों पर जो जांच रिपोर्ट दिया जाता है। वह मरीजों के साथ खिलवाड़ वाला है।