बिक्रम में 100 बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
शनिवार की दोपहर में थाना क्षेत्र के बराह गांव में तेज पछुआ हवा में बिजली की चिंगारी से निकली आग ने करीब 100 बीघे में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। तेज पछुआ हवा के कारण आग लपटें किसी ठहरने नहीं दे रहा था। दमकल एवं तीन गांव के ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसमे कृष्णा सिंह बीस बीघा, लाल बहादुर सिंह, पंद्रह बीघा, राधेश्याम सिंह चार बीघा, हरेन्द्र सिंह एक बीघा सहित तीस किसानों की गेहूं के फसल जलकर राख हो गया। किसानों ने बताया कि गांव के उतरी बधार पूरा जलकर राख हो गया ।पीड़ित किसानों ने मुआवजा की मांग किया है ।
बदमाशों ने सिकंदरपुर में आम के बागीचे में लगा दी आग
बिहटा। सिकंदरपुर गांव के फलदार बागीचे में शनिवार को असामाजिक तत्वो ने आग लगा दी एवम फरार हो गए। अगलगी की घटना के बाद वहां अफरातफरी की स्थिति कायम हो गई। आसपास के लोगो ने बागीचे के मालिक शिव कुमार सिंह को इसकी सूचना दी। दौड़कर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक सैकडों केला, आम, कटहल, बेल का पेड़ जल चुके थे। शिव कुमार सिंह ने बताया कि अगर गांव वाले नही आते तो बागीचा के साथ करीब 100 एकड़ गेहूं भी जलकर स्वाहा हो जाता।