20 हजार रुपए छीने, रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
आनंदपुर कैम्प गेट के समीप एक निजी कंपनी की गाड़ी को जबरन रोककर पिस्तौल के बल पर उससे मारपीट तथा 20हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस बाबत मनेर थाना के रामपुर दियारा निवासी प्रशांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वो बिहटा के एक निजी कंपनी में काम करता है।अपनी बाइक से जब घर लौट रहा था तो आनंदपुर के पास उसके गांव का ही पड़ोसी दीपक कुमार एवं बैजनाथ मिश्रा ने उसका रास्ता रोक लिया।उनके साथ तीन अन्य अज्ञात लोग भी थे।दो के हाथ में पिस्तौल देख मैं सहम गया।दीपक ने धमकी देते हुए कहा कि तुमको बिहटा में काम करना है तो प्रतिमाह मुझे 20 हजार बतौर रंगदारी देनी होगी। इतना कहकर उनलोगों ने जबरन हमारे पैकेट से 20हजार रुपये निकाल लिए।जब मैंने उनका विरोध करना चाहा तो उनलोगों ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी और हमारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दरम्यान कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे जिसे देखकर वे भाग निकले। प्रशांत ने पुलिस से सुरक्षा के साथ साथ दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।