पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बजरंगबली ने लिया आशीर्वाद, आज विराजेंगे

बजरंगबली ने लिया आशीर्वाद, आज विराजेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के तहत गोखुलपुर कोरहर में आठवें दिन जय श्रीराम के जयघोष के बीच बजरंगबली का नगर भ्रमण कराया गया। डोली में बिठाकर सैकड़ों भक्तों ने बैंड-बाजे की मधुर धुन पर नगर के सभी मंदिरों में ले गए।

इस अवसर पर संत हयग्रीवाचार्य ने कहा कि भगवान भक्तों के वश में होते हैं। यज्ञ से पूरी होती हैं मनोकामनाएं। कलियुग में मनास सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। ज्ञात हो कि हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ सह रामकथा अंतिम मुकाम पर है। सोमवार को हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति तथा भंडारा के साथ 9 दिवसीय यज्ञ का समापन होगा। मौके पर अयोध्या से पधारे संत श्री श्री 108 श्री चेतन दास त्यागी, वैदिकाचार्य श्री मनु पाठक, पंडित रघुपति पांडेय, आशुतोष पाठक, राधेश्याम पाठक, कृष्ण मुरारी पांडेय, अजय बाबा एवं शिवनंदन गिरि के साथ-साथ श्री निवास सिंह, सुरेश राय, राजदेव राय, विनोद यादव, मोहन यादव, अयोध्या राय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

बिहटा में हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ के आठवें दिन बजरंगबली की प्रतिमा काे कराया नगर भ्रमण

डोली पर प्रतिमा को नगर भ्रमण कराते श्रद्धालु।

भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को देख भाव विभोर हुए दर्शक

मसौढ़ी |
प्रखंड के शिव चक में आयोजित चार दिवसीय रासलीला महोत्सव के अंतिम दिन बरसाने, वृंदावन की टीम के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न बाल लीलाओं का सुंदर चित्रण किया गया। इसमें माखन चोरी, यशोदा मैया द्वारा नटखट कान्हा को ओखली से बांधना, फल वाली पर कृपा और अंत में कंस का वध आदि दिखाया गया। बीच-बीच में व्यास श्री नंदकिशोर जी के द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत संगीत पर दर्शक खूब झूमे। मौके पर सत्यनारायण यादव, चंदन कुमार, देवेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष, रजनीश शर्मा, शशि कुमार, मनीष शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, फागू यादव, अयोध्या पासवान, बबलू, राजबल्लभ रविदास, डोमन चौधरी, विपिन कुमार, सुदर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...