पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • ओखा गुवाहटी एक्सप्रेस में धक्का मुक्की से बिहटा में गिरा युवक, गंभीर

ओखा-गुवाहटी एक्सप्रेस में धक्का-मुक्की से बिहटा में गिरा युवक, गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेन में भारी भीड़ के कारण यात्रियों में हो रही धक्का-मुक्की के कारण एक युवक चलती ट्रेन से गिर पड़ा। रविवार को बिहटा इंडेन गैस गोदाम के पीछे हुई इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मुजफ्फरपुर के कथैया थाना अंतर्गत धनौती निवासी सियाराम पटेल के 25 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि जख्मी सुबोध ओखा-गुवाहाटी एक्स ट्रेन से जामनगर अपने घर लौट रहा था। आरा से ट्रेन में भारी भीड़ चढ़ी, जिसमें उसकी बोगी में कुछ लोग विवाद करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। इसी में वह बिहटा में अनियंत्रित होकर ट्रेन से गिर गया। जख्मी गुजरात के जामनगर शहर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करता था। दूसरी ओर, जीआरपी थानाध्यक्ष ने घटना की किसी भी सूचना से इनकार किया है।

खबरें और भी हैं...