पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बिहटा में तिलक समारोह में आए लोगों से मारपीट, कई लोग जख्मी

बिहटा में तिलक समारोह में आए लोगों से मारपीट, कई लोग जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूसेपुर गांव में रविवार की रात एक तिलकोत्सव में भाग लेने शिवाला मोड़ गांव से पहुंचे महादलितों के साथ गांव के कुछ दबंगों एवं मांझी परिवार के लोगों ने ही मारपीट की। घटना का कारण तिलकोत्सव के घरवाले का पता पूछना बताया जाता है। बिहटा थाने में शिकायत देनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता उदय मांझी का आरोप है कि शाहपुर थाना के शिवाला मोड़ के गोरख मांझी की बेटी का तिलक देने गांव के लोग यहां आए थे। मूसेपुर के शिवलखन मांझी के बेटे के घर तिलक समारोह था। तिलक समारोह में हिस्सा लेने के लिए जब मेरे लोगों ने पता पूछा तो कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मारपीट की सूचना पर मैं वहां पहुंचा तो पता चला कि पुलिस यहां आई थी। जब मैं वहां से लौटने लगा तो मेरी गाड़ी गड्ढे में फंस गई। इतने में कुछ लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर आए और मेरी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। साथ ही मुझे और मेरे लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि महिला पर फब्तियां कसने को लेकर विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष के लोग अब तक थाने नहीं पहुंचे हैं।

मारपीट की घटना में घायल युवक।

खबरें और भी हैं...