रेप पीड़िताओं को इंसाफ के लिए मार्च निकाला
बिहटा | जम्मू के कठुआ एवं यूपी के उन्नाव के दुष्कर्म आरोपियों को सजा देने की मांग को लेकर सोमवार को बिहटा के नेउरा में स्थित मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शांति मार्च निकाला। मार्च कॉलेज परिसर से निकल कर शिवाला मोड़ के पास पहुंच सभा में तब्दील हो गई। मौके पर मोहम्मद साकिब, शिफा कीर्ति, फरहीन सगुफ्ता, मरियम, सबाना, फरहान, नूरी, मरीन, नासिफा, मदिम सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे।