आग से पांच बीघे की गेहूं की फसल राख
बिहटा | प्रखंड के सिकंदरपुर गांव के बधार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से 11 किसानों की 5 बीघे में तैयार गेहूं की फसल तबाह हो गई। किसान में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि हम लोग कई बार विभाग से तार को दुरुस्त और ऊंचा करने का अनुरोध कर चुके है,लेकिन कुछ नहीं हुआ।