पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होमगार्ड में शामिल किए गए 383 जवान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहटा | बुधवार को केंद्रीय गृह रक्षा वाहिनी केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, आनंदपुर में नव प्रशिक्षित 383 गृहरक्षक जवानों का पारण परेड संपन्न हो गया। महानिदेशक सह महासमादेष्टा रवींद्र कुमार को जवानों ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर गार्ड ऑफ ऑनर के तहत सलामी दी। इसके बाद उन्होंने ने जवानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। होमगार्ड कैंप में पहली बार परेड का नेतृत्व दो महिला कमांडरों ने किया। प्रथम कमान कुसुम कुमारी तो द्वितीय कमान चुनचुन कुमारी ने संभाली। मंच का संचालन प्रशिक्षण संस्थान के गया के जिला समादेष्टा अखिलेश कुमार ठाकुर ने किया।

होमगार्ड की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सरकार के स्तर पर कवायद की जा रही है। प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए इसकी अवधि को अब चार महीने का कर दिया गया है। इसमें उन्हें अग्निशमन, दंगा नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण के साथ अन्य जानकारियां दी जा रही हैं ताकि हमारे जवान जहां कहीं भी जाएं वे अन्य सैन्य बलों के मुकाबले में बराबरी खड़े दिखें। ये हमारी जवाबदेही है। रवींद्र कुमार, महानिदेशक सह महासमादेष्टा

खबरें और भी हैं...