सड़क से लेकर जंगल के झुरमुट तक हर बीस कदम पर तैनात हैं जवान
बीजापुर. जांगला इलाके के जंगल में शु्क्रवार की दोपहर गश्त करते अर्धसैनिक बल के जवान।
5 मिनट एयरपोर्ट, फिर हेलिकाॅप्टर से जांगला
पीएम प्रवास के एक दिन पहले ही एयरपोर्ट में जहां चाक-चौबंद व्यवस्था की गई, वहां किसी को भी आने-जाने नहीं दिया गया। पीएम मोदी यहां सिर्फ पांच मिनट रुकेंगे। वे दिल्ली से विशेष विमान में यहां आएंगे। यहां आने पर कुछ चुनिंदा नेता उनका स्वागत करेंगे इसके बाद तुरंत ही वे हेलिकाप्टर से जांगला के लिए निकल जाएंगे।
सुबह 11.35 पर अाएंगे, शाम 4.05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे
सुबह 9.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे
सुबह 11.35 बजे वे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 11.35 बजे जांगला के लिए रवाना हो जाएंगे
दोपहर 12.20 बजे जांगला हेलीपैड पहुंचेंगे
दोपहर 12.30 बजे वे सड़क मार्ग से जांगला के कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे
दोपहर 3 बजे तक आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ अन्य योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
दोपहर 3.05 बजे सड़क मार्ग से ही जांगला हेलीपैड पहुंचेंगे।
दोपहर 3.10 बजे जांगला हेलीपेड से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
शाम 4 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
शाम 4.05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
दिल्ली से पहुंची काले रंग की रेंज रोवर, काफिले में निकली 23 गाड़ियां
पीएम मोदी के प्रवास को लेकर यहां दोपहर को कारकेड रिहर्सल की गई। इसमें शामिल 23 वाहनों की अगुवाई के लिए 6 पायलेट वाहनों को लगाया गया। इसके अलावा सातवें नंबर पर दिल्ली से आई मोबाइल सिग्नल जैमर वैन, आठवें नंबर पर दिल्ली से ही पहुंची काले रंग की रेंज रोवर और नौवें नंबर पर काले रंग की एक सफारी वाहन रखी गई थीं। इसके बाद दसवें नंबर से फिर स्कॉर्पियो, बोलेरो और इनोवा के बाद दो बस और एक संजीवनी 108 को भी कारकेड में शामिल किया गया।