पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सास बहू सम्मेलन के अंश देखेंगे मोदी, एक साल से अनोखा प्रयोग

सास-बहू सम्मेलन के अंश देखेंगे मोदी, एक साल से अनोखा प्रयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जांगला के आंगनबाड़ी केन्द्र में शनिवार को परिवार और समाज की बेहतरी के लिए होने वाले सास-बहू सम्मेलन के एक अंश को देखेंगे। जिले में एक साल से सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है और इसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं। अब तक यहां 610 सम्मेलन हो चुके हैं।

जिले में सास-बहू सम्मेलन का अभिनव प्रयोग महिला एवं बाल विकास विभाग ने करीब एक साल पहले शुरू किया है। बीजापुर पहला जिला है, जहां इस तरह की परिकल्पना की गई है। इसमें गांव की बुजुर्ग महिलाएं, शिशुवती, गर्भवती, नवविवाहिता एवं दो साल के बच्चों की माताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आमंत्रित करती हैं। इस सम्मेलन का मकसद बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से बचाना है और बीमारियों को दूर रखना है। समय पर बच्चों का टीकाकरण करने माताओं को प्रेरित किया जाता है। बच्चों को संस्कारित बनाने और सास की देखभाल करने पर भी सम्मेलन में चर्चा होती है। बच्चों के बौद्धिक व शारीरिक विकास पर भी सम्मेलन में जोर दिया जाता है। एक साल में इस सम्मेलन के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अब एप के जरिए जानकारी राज्य स्तर पर भेजती हैं।

फायदा हुआ है : वी ठाकुर
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी बीजापुर वी ठाकुर का कहना है कि सास-बहू सम्मेलन जिले में एक साल से हो रहा है। ये सम्मेलन स्वैच्छिक है और महिलाएं अपनी इच्छा से इसमें आती हैं। कुपोषण दूर करने की बात हो या माता के स्वास्थ्य की बात हो तो इसका फायदा मिल रहा है।

बीजापुर। इसी आंबा केंद्र में प्रधानमंत्री सास-बहू सम्मेलन का एक अंश देखेंगे।

खबरें और भी हैं...