जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के मिरतुर इलाके में जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में दो स्कूली छात्र आ गए। आईईडी विस्फोट में जहां एक मासूम ने मौके पर दम तोड़ दिया तो दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। इस मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि घटना 29 अप्रैल की है लेकिन 17 मई को घायल बालक को इलाज के लिए जिला हास्पिटल लाया गया। इतने दिनों तक घायल लड़के का इलाज घर पर ही किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के डर के चलते न तो मृतक और न ही घायल के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके अलावा इलाके में पुलिस का नेटवर्क भी इतना कमजोर हो गया है जिससे उसे भी ब्लास्ट की जानकारी इतने दिनों तक नहीं मिल पाई। शेष|पेज 8
आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर 12 वर्षीय संजय ओयामी की मौत हो गई, वहीं एक अन्य बालक 11 वर्षीय बबलू कड़ती घायल हो गया। इस मामले की एफआईआर गुरूवार को मिरतुर थाने में दर्ज कराई गई। बताया गया है कि स्कूली बच्चे मिरतुर से बेचापाल बाजार जा रहे थे तभी उनके पैर के पास विस्फोट हुआ। संजय का अंतिम संस्कार कर दिया गया है जबकि बबलू का इलाज जिला हाॅस्पिटल में चल रहा है।
इससे पहले मुचाकी भी तोड़ चुकी दम
जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर अक्सर बेजुबान जानवरों के अलावा निर्दोष ग्रामीणों की मौत होती रहती है। इस घटना से पूर्व भी स्कूली छात्रा मुचाकी अनिता के बलास्ट में परखच्चे उड़ गए थे। अभी तक सैकड़ों निर्दोष लोग इस तरह की घटनाओं में मारे जा चुके हैं।
नक्सलियों ने भाजपा नेता को दौड़ाकर पकड़ा और कर दी हत्या
नकुलनार/ बचेली | नक्सलियों ने सड़क निर्माण का विरोध कर रहे नक्सलियों ने शुक्रवार की सुबह भाजपा नेता की हत्या कर दी। साथ ही मौके पर 7 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले कुआकाेंडा थाने के फूलपाड़ में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण के बेटों पर नक्सलियों को मुखबिरी का शक था। दो दिनों में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में जमकर उत्पात मचाया। दंतेवाड़ा और बचेली के बीच भांसी में शुक्रवार की सुबह नक्सलियों ने दो अलग-अलग जगह उत्पात मचाते सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर आगजनी कर दिया। शेष|पेज 8
नक्सलियों को देख वहां मौजूद भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और पंच जयदेव नाग भाग खड़े हुए। नक्सलियों ने उन्हें दौड़ाया और पूछताछ के बाद उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने यहां टिप्पर, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। एक अन्य घटना में गुरुवार की रात नक्सलियों ने फूलपाड़ गांव में लिंगा नामक ग्रामीण की हत्या कर दी। दो साल पहले नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर लिंगा की उसके दो बेटों समेत पिटाई की थी और उसके बेटों को गांव छोड़ने का फरमान सुनाया था।
जयदेव नाग