पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ को मजबूत बनाएं

कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ को मजबूत बनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़ोसी राज्य तेलंगाना के पूर्व सांसद व कांग्रेस के बस्तर संभाग प्रभारी श्रीनिवास गोमासे ने मंगलवार को बूथ कमेटियों की बैठक भैरमगढ़ में ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ को मजबूत बनाने की बात कही। गोमासे ने केंद्र की मोदी व राज्य की रमन सरकार पर लोगों के साथ छलावा करने का आरोप भी लगाया।

श्रीनिवास गोमासे ने भैरमगढ़ में अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता व रसोइया संघ के धरना स्थल पहुंचकर उनसे मुलाकात भी की। उन्होंने कहा पीएम के जांगला प्रवास के दौरान आप लोगों को अनदेखा किया गया। अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार आती है तो आंदोलनरत कर्मियों की जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। इससे पहले पूर्व सांसद गोमासे और महाराष्ट्र के पूर्व विधायक पीआर तलांडी ने बीजापुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह के परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम मंडावी, एआईसीसी मेंबर नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम सहित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी भैरमगढ़, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

बीजापुर। आंदोलनरत आंबा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस के बस्तर संभाग प्रभारी श्रीनिवास गोमासे।

खबरें और भी हैं...