बीजापुर| राज्य की भाजपा सरकार विकास यात्रा के नाम पर ढकोसला कर रही है। आज भी चावल के लिए भोपालपट्नम क्षेत्र के ग्रामीणों को 70 से 80 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। यह बातें छजकां के जिला अध्यक्ष सकनी चंद्रैया ने बयान जारी कर कही। उन्होंने भाजपा सरकार पर विकास यात्रा के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाते कहा विकास यात्रा में सरकारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। इसके चलते सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ है।